मालुटी मंदिर समूह

मालुटी मंदिर समूह

दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड के अंतर्गत झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर मालुटी गाँव अवस्थित है | दुमका से जानेवाली सड़क के द्वारा सुड़िचुआ होते हुए मालूटी गाँव पंहुचा जा सकता है सुड़िचुआ से मालूटि गाँव करीब 5 कि o मी o दक्षिण में अवस्थित है | यहाँ गाँव पुरातात्विक दृष्ट्रिकोण से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ से पूर्वपाषाण कालीन प्रस्तर आयुधो के साथ साथ प्राचीन मिट्टी के टुकड़े भी काफी संख्या में मिले है | मालूटि गाँव में 71 मंदिर है जिसमे अधिकांश मंदिर 18वीं -19वीं हैं | इन मंदिरो का निर्माण ननकर वंश के राजाओं के द्वारा किया गया है | मंदिरों के अग्र भाग में मृण पट्टिकाएंँ काफी कलात्मक है इन पट्टिकाओं में महाभारत, रामायण तथा सामयिक जीवन से सम्बंधित अनेक कथानकों का अंकन काफी प्रवीणता के साथ किया गया है |

Art & Culture © 2018. All right reserved.

Total Visitor: