चीक बड़ाईक
चीक बड़ाईक झारखण्ड की एक जनजाति है। लोक-मान्यता के अनुसार चीक बड़ाईक सदान समुदाय की एक जाति है किन्तु सरकार ने इसे अनुसूचित जनजाति के अन्तर्गत रखा है। झारखण्ड में ये रांची, गुमला और लोहरदगा जिले में मुख्यतः पाये जाते है। पश्चिम बंगाल में ये अनुसूचित जनजाति में शामिल हैं, किन्तु मध्यप्रदेष और उड़ीसा में इन्हें अनुसूचित जाति में रखा जाता है। चीक बड़ाईक एक लघु संख्यक जनजाति है। इनके कुल-मूल एवं वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी कम है।