पोराहाट

पोराहाट

porahat

धर्मनारायण सिंह ने फाल्गुन द्वादशी 1262 विक्रम सम्वत् (1205 ई०) को सिंहभूम राज्य की स्थापना की थी। 1272 सम्वत् को पोराहाट किले का निर्माण काशीराम सिंह ने करवाया था और पौड़ी देवी की मूर्ति मँगवाई थी। अच्युत सिंह ने पौड़ी देवी को राजलक्ष्मी के रूप में स्थापित करवाया था। वंश प्रभा लेखना के अनुसार प्रारम्भ से आध्ुानिक काल तक के सिंह राजाओं की वंशवली प्राप्त होती है। चक्रधरपुर में इस वंश की राजधानी रही जिसे पोराहाट राज्य भी कहा जाता था। संजय नदी के तट पर चक्रधरपुर बसा हुआ है। इस राज्य के अन्तर्गत कई पाषाण कालीन अस्त्र-शस्त्र मिले हैं। जैन श्रमणों द्वारा निर्मित कई तालाबों को आज भी सरक तालाब के नाम से जाना जाता है।

Art & Culture © 2018. All right reserved.

Total Visitor: