गोंड

गोंड

Gond

गोंड भारत की दूसरी बड़ी जनजाति है। गोंड मूलतः गोंडवाना क्षेत्र के निवासी हैं। झारखण्ड के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उड़िसा तथा पश्चिम बंगाल में इन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। गोंड जो झारखण्ड में निवास करते हैं, पौराणिक कथाओं, किवदंतियों एवं परम्पराओं के अनुसार मध्य भारत के गोंडवाना प्रदेष से स्थानांतरित होकर यहाँ आए और अन्य प्रदेशों में भी आ बसे। रिजले ने इन्हें गैर-आर्यजाति का और भाषाई आधार पर द्रविड़ माना है। विलियम कुक ने गोंड को मध्य भारत का मूल निवासी बताया है।

Art & Culture © 2018. All right reserved.

Total Visitor: